VIT भोपाल में हार्वेस्ट फेस्टिवल का भव्य आयोजन, सांस्कृतिक एकता का संदेश

VIT Bhopal University के कैंपस में आयोजित हार्वेस्ट फेस्टिवल ने छात्रों के बीच सांस्कृतिक एकता और सामुदायिक सद्भाव का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विभिन्न राज्यों की फसल परंपराओं से जुड़े त्योहारों Makar Sankranti, Pongal, Lohri और Baisakhi को उत्साहपूर्वक मनाया गया। रंग-बिरंगे सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पारंपरिक प्रस्तुतियों ने पूरे परिसर को जीवंत बना दिया और छात्रों को एक-दूसरे की संस्कृति को समझने का अवसर दिया।